कुल्लू। अखाड़ा में नदी किनारे व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव पुराना होने के चलते काफी सड़-गल चुका है। इससे शव की पहचान नहीं हो पाई है।
रविवार को लोगों ने नदी किनारे शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि शव की पहचान के लिए इसे शव गृह कुल्लू में रखा जाएगा। पहचान के बाद इसे परिजनों को सौंपा जाएगा।