जिप और बीडीसी चुनाव संपन्न होने के बाद अब नगर निकायों के चुनावों को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कुल्लू नगर परिषद चुनाव के चलते शहर का सियासी पारा आजकल चरम पर है।
वीरवार को वार्ड नंबर नौ से परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे गोपाल कृष्ण महंत ने अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया। महंत का दावा है कि प्रचार अभियान के दौरान उन्हेें भारी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विमला महंत ने भी लावलश्कर के साथ वीरवार को घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे। वार्ड आठ से आजाद प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा भी अपनी जीत का लेकर आश्वस्त है।
उन्होंने वीरवार को अपने समर्थकों के साथ लोगों के घरों के अलावा दुकानों और होटलों में भी दस्तक देकर वोट की अपील है। नरेंद्र शर्मा इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास को लेकर पहले भी गंभीर रहे हैं और चुनाव जीतने के बाद विकास की रफ्तार को और गति देने की कोशिश करेंगे। मौजूदा उपाध्यक्ष मनु शर्मा भी इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं।