फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कहीं होटल तो कहीं साइकिल की फ्रेम में छिपाया चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 दिनों में सात मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 113.5 ग्राम चिट्टा और 465 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने कसोल, मनाली, पतलीकूहल, कुल्लू और ब्रौ थाना क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को कसोल के एक होमस्टे से पंजाब निवासी महिला और पुरुष को 40.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसी दिन मनाली के गोंपा रोड स्थित एक होटल से पंजाब के दो व्यक्तियों के कब्जे से 14.140 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एक अक्तूबर को डोभी पुल के पास एक महिला से 30 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, नशीले पदार्थ को बच्चों की साइकिल के फ्रेम में छिपाया गया था। दो अक्तूबर को कुल्लू के लंकाबेकर में एक निजी आवास से दो व्यक्तियों के कब्जे से 3.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
इसी तरह, 10 अक्तूबर को जच्छणी के पास एचआरटीसी बस की जांच के दौरान राजस्थान निवासी 22 वर्षीय युवक से 465 ग्राम चरस बरामद हुई। 15 अक्तूबर को मनाली के सियाल में पंजाब निवासी दंपती के कब्जे से 10.670 ग्राम चिट्टा मिला। वहीं, ब्रौ थाना क्षेत्र के रंदल में एक वाहन चालक से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर ने बताया कि सभी मामलों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें