फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 16 माह बाद रैला-सिउंड सड़क पर दौड़ी निगम की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। रैला-सिउंड सड़क पर करीब 16 माह बाद एचआरटीसी की बस सेवा बहाल हो गई है। बस सेवा बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बस सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। एचआरटीसी ने मंगलवार को सिउंड-रैला के बीच बस का ट्रायल किया। ट्रायल सफल होने के बाद अब यह बस सैंज से शाम सवा चार बजे रैला के लिए रवाना होगी। 5 बजे रैला पहुंचेगी जबकि रैला से सुबह 7 बजे सैंज के लिए रवाना होगी। बस सेवा के शुरू होने से रैला पंचायत क्षेत्र के लोगों को बाजार आने जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बस बंद होने से विशेषकर विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से सड़क पर बस चलाने की मांग कर रहे थे। बस सेवा शुरू होने पर बंजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह, प्रधान टेक सिंह, डाबे राम राणा, उपप्रधान पराग ठाकुर, मोतीराम कटवाल, रमेश धामी, धनी राम आदि ने खुशी जाहिर की।
उन्होंने मियां राम सिंह के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सड़क पर बस सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम औट के अड्डा इंचार्ज भुवनेश्वर दत्त ने बताया की बस ट्रायल 14 किलोमीटर तक सफल रहा है। 18 किलोमीटर लंबी सिउंड-रैला कमटन सड़क पर 14 किलोमीटर तक बस सेवा चलेगी। उससे आगे चार किलोमीटर में एक हफ्ते में सड़क बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें