फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बच्चाें ने नाटक में बताया, सोते रहोगे तो सब होगा सफाचट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय प्राथमिक विद्यालय शमशी के नौनिहालों ने जीवन में सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने नाटक का मंचन कर बताया कि अगर सोते रहोगे, तो सब कुछ सफाचट हो जाएगा। विद्यालय में युवा रंगकर्मी परमानंद के नेतृत्व में नाट्य संस्था रंगसभा ने विद्यार्थियों को 21 दिनों तक रंगमंच का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद वीरवार को विद्यालय परिसर में तैयार किए गए नाटक थप्प रोटी थप्प दाल का मंचन किया। नाटक खेल भावना को दर्शाता है। बच्चे खेल-खेल में ही खाना पका लेते हैं और उसे खाकर सो जाते हैं। बचा खाना वे सोने के बाद उठकर खाने की योजना बनाते हैं, लेकिन एक बिल्ली उनके सोने के बाद उनका खाना सफाचट कर जाती है और उनके लिए कुछ नहीं बचता। बच्चे बिल्ली को ढूंढ निकालते हैं, जिसने उनका खाना खाया है। वे उस बिल्ली से कहते हैं कि दोबारा इस तरह चोरी से उनका खाना न खाए।
इस बात पर बिल्ली कहती है मैं तो खाऊंगी। अगर तुम सब इस तरह सोते रहे, तो कोई भी तुम्हारा खाना चट कर जाएगा। इस तरह से बिल्ली उन बच्चों को सतर्कता बरतने का सबक देती है। नाटक में अनूप, साहिल, माधव, चिराग, आदित्य, आरकेश, अमित, गुंजन, इकरा, सोफिया आदि ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सुनीता भार्गव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें