फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा छुरपक पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। करीब एक महीने बाद 20 फरवरी से लाहौल आलू उत्पादक संघ छुरपक स्थित अपने पेट्रोल पंप को खोलने जा रहा है। इससे पर्यटकों समेत स्थानीय वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण जनवरी में छुरपक स्थित पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया था। जनता की मांग पर रविवार से पेट्रोल पंप फिर से खुल रहा है। पंप में फिलहाल पेट्रोल की ही आपूर्ति होगी। अत्यधिक ठंड के कारण डीजल की आपूर्ति आने वाले दिनों में शुरू की जाएगी। एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने बताया कि 20 फरवरी से छुरपक पंप में पेट्रोल की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक की जाएगी। बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण डीजल की आपूर्ति में फिलहाल दिक्कत आ रही है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ते ही डीजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी। एलपीएस लाहौल के किसानों की एक कोऑपरेटिव सोसायटी है। तीन दिन पहले ही जिला प्रशासन ने लाहौल घाटी सैलानियों के लिए खोल दी है। जस्पा ने कहा कि घाटी के भीतर केलांग-तिंदी, केलांग-दारचा और केलांग-मनाली सड़क बहाल होने से वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। सैलानियों और स्थानीय लोगों की जरूरत को देखते हुए एलपीएस ने छुरपक पेटोल पंप को रविवार से खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें