मौहल डीएवी स्कूल में चुने गए फ्रेशर।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मौहल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने जमा एक के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें नृत्य और गीत प्रमुख रहे। पेपर डांस, अधूरे गीतों को पूरा करना आदि मनोरंजक गतिविधियां आकर्षक का केंद्र रहीं। जमा एक के विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान चंद्रकांत सूद को मिस्टर फ्रेशर और रिचा को मिस फ्रेशर चुना गया।
अजीम को मिस्टर टैलेंट तथा सावनी को मिस टैलेंट का खिताब मिला। विराज और यादवी को मिस्टर एवं मिस कॉन्फिडेंट चुना गया। उदित और मन्नत को मिस्टर एवं मिस स्टार परफॉर्मर, आदर्श और सुमेधा को मिस्टर एवं मिस शो स्टॉपर के खिताब से नवाजा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संवाद