फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत खत्म कर प्रेम की भावना बढ़ाएं : माता सुदीक्षा

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में चल रहे संत निरंकारी समागम में पहुंचे अनुयायी हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। हम अकसर दूसरों की गलतियां निकालने में अपना कीमती समय गंवा देते हैं, जबकि आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने भीतर झांकें और नफरत को खत्म कर प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ाएं। यह बात सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में रविवार को आयोजित निरंकारी संत समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं के संदर्भ में कहा कि उन्हें गलत ठहराना आसान है, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि उनकी राह में आने वाली चुनौतियां कितनी हैं। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि दिल से नफरत मिटाकर प्रेम, सहनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जिएं। यही सच्ची भक्ति और मानवता की पहचान है। इस समागम से पूर्व युवाओं में आध्यात्मिक जागृति पैदा करने के लिए निरंकारी यूथ सिंपोजियम कार्यक्रम भी आयोजित किया।
कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित संत निरंकारी मिशन के समागम के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर से आए हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंडी जोन के जोनल इंचार्ज डॉ. आरके अभिलाषी ने सतगुरु माता का स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और सभी विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सकारात्मक सोच, सही मार्गदर्शन और सत्संग के महत्व पर जोर दिया। कहा कि इस आयोजन की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों पांगी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संवाद

कुल्लू के ढालपुर में चल रहे संत निरंकारी समागम में पहुंचे अनुयायी हुए।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें