फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कचरा खड्ड में डंप करने पर दो के खिलाफ एसडीएम कोर्ट भेजा चालान

Mon, 24 Mar 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
22 मार्च की रात को जेसीबी लगाकर टिपर में भरकर ठिकाने लगाया कचरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी से कचरे को लगवैली बाईपास से सरवरी खड्ड में प्रवाहित करने के मामले में पुलिस ने एसडीएम कुल्लू कोर्ट को चालान भेजा है। अब एसडीएम कोर्ट से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने दो टिपर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला 22 मार्च को रात करीब 12 बजे का है। सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार का कचरा ठिकाने लगाने के लिए जेसीबी और टिपर लगाए गए थे। कचरे को जेसीबी से टिपर में डालकर लगवैली बाईपास से खड्ड किनारे डंप किया गया था। सब्जी मंडी के पास कचरा सड़क पर फैलने पर लोगों ने पुलिस मौके पर बुलाई थी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी कार्रवाई करने के लिए साक्ष्य जुटाने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में कचरा फेंकने का एक और वीडियो वायरल
कुल्लू में ब्यास नदी में कचरा फेंकने का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें एक वैगनआर गाड़ी से कचरा निकालकर दो व्यक्ति नदी में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इसमें काफी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य कचरा ब्यास नदी में प्रवाहित होता भी दिखाई दे रहा है। अभी तक कचरा फेंकने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें