फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरी खंड में स्वास्थ्य विभाग ने किया सीरो सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडी विकसित हुई हैं या नहीं इसे जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। विभाग के निर्देशानुसार जरी खंड में रविवार को सर्वेक्षण किया गया। इसमें छह साल के बच्चों को भी शामिल किया गया है। यह बात खंड चिकित्सा अधिकारी जरी डॉ. सपना शर्मा ने कही। सीरो सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तीन टीमें बनाई गई हैं। टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर 20 लोगों के सैंपल लिए हैं। सैंपल लेकर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए एंडीबॉडी विकसित हो रही है या नहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जरी खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खोखन, नगर पंचायत भुंतर के वार्ड एक, ग्राम पंचायत खड़ीहार और ग्राम पंचायत भूमतीर में सीरो सर्वेक्षण किया गया। इसमें छह से नौ वर्ष के दो, दस से 17 वर्ष के चार और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 14 लोगों के सैंपल लिए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी जरी डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तीन टीमें बनाई गई हैं। टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सर्वेक्षण करने में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक लोकनाथ शर्मा, तरुणा नेगी, जितेंद्र कुमार ठाकुर, लेब तकनीशियन शशि कांता, सुकन्या, सहायक ज्ञानचंद, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा रानी, मीना कुमारी, अंजू शर्मा, स्वाति चंदेल, आशा वर्कर मनोरमा, मोहिनी, बीना, नंदा कुमारी, कमला, सुनीता और प्रोमिला ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें