फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग में माइनस दस डिग्री में फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फ से ढकी वादियों और माइनस दस डिग्री तापमान के बीच जिला मुख्यालय केलांग में गणतंत्र दिवस मनाया गया । जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य एवं आकर्षक परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने कड़ाके में परेड की। डॉ. मारकंडा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए शहीदों की कुर्बानियों को भी याद किया। कहा कि प्रदेश सरकार के कुल बजट का नौ प्रतिशत हिस्सा जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाता है।
उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले में जनजातीय उप योजना के तहत विकास कार्यों पर एक अरब 38 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं । इसके अतिरिक्त सामान्य सेवाओं पर एक करोड़ 42 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है ।
विज्ञापन

मारकंडा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग लाहौल घाटी के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है इससे घाटी के लोगों को छह माह के बर्फ की कैद से छुटकारा मिला है और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है । कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर वाहवाही लूटी हे। इस दौरान उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार, पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा सहित के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें