फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें चुनावी ड्यूटी पर, 18 रूट हुए प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा के उपचुनाव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं। मंगलवार को पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए कुल्लू डिपो की 54 बसें भेजीं गई। इसके चलते निगम के 15 लोकल तथा तीन लंबे रूट प्रभावित रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़, हरिद्वार, पठानकोट समेत जिले के लोकल रूटों पर जाने वाले सैैकड़ों यात्री दिनभर परेशान होते रहे। बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा के उपचुनाव होने हैं। ऐसे में पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए निगम के कुल्लू डिपो की बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें कुल्लू की 39 तथा बंजार की 15 बसें शामिल हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है। जिस वजह से निगम के 18 रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया है। यात्री अभिषेक मिश्रा, ऋषभ, शुभांशु, मोनिका, श्रेया ने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ जाना था। लेकिन बस अड्डा सरवरी में पहुंचने पर पता चला कि सुबह के समय बस नहीं जाएगी। इससे उनको परेशान होना पड़ा। उधर, इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू जिले की पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 54 बसों को भेजा गया है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समायोजित कर सभी लोकल और लंबे रूटों पर बसों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें