फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां नहीं मिलने से खाली दौड़ रही लंबे रूट की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के मनाली से एचआरटीसी की लंबे रूट की बसें इन दिनों खाली दौड़ रही हैं। खासकर पिछले एक सप्ताह में बसों को सवारियां ही नहीं मिल रही है। वीरवार को मनाली-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस को मात्र दो ही सवारियां मिली। ऐसे में निगम इन बसों को अब खड़ा करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते निगम की मनाली से चलने वाली साधारण, डीलक्स व वोल्वो बसों के कुल आठ रूटों में से छह को साल में लाखों रुपये की रोज की इनकम हो रही है, जो अब घट एक से डेढ़ लाख तक सिमट गई है। ऐसे में बसों के डीजल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। निगम मनाली के दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, जम्मू, देहरादून आदि रूटों पर वोल्वो के साथ डीलक्स व साधारण बसों को चला रहा है। परंतु कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों से सवारियों की संख्या में एकाएक कमी आ गई है। हालांकि कुछ बसों में कुल्लू-मनाली से 20 से 25 फीसदी सवारियों मिल रही हैं। दिल्ली से आते वक्त बसों को खाली आना पड़ रहा है। घाटे में चल रही एचआरटीसी की हालत और भी खराब होने लगी है। उधर, निजी बसों को भी लोकल रूटों पर सवारियां नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी टेक चंद ने कहा कि निगम की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आ गई है। खासकर दिल्ली से लौटते सवारियां नहीं मिल रही है। इससे निगम को रोजाना लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें