फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के लोगों को दशहरा में पहुंचाएंगी एचआरटीसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के दर्शन पाने के लिए लाहौल घाटी के लोगों को इस बार जूझना नहीं पड़ेगा। अटल टनल रोहतांग के बन जाने के बाद समुंद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा की समस्या खत्म हो गई है। अब लाहौल घाटी के लोग एक दिन में ही कुल्लू पहुंचकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर घर की ओर लौट सकेंगे। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे टैक्सियों के महंगे सफर से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

देव समागम की खबर सुनते ही लाहौल घाटी के लोग दशहरा उत्सव में जाने का कार्यक्रम बना चुके हैं। घाटी के लोगों का कहना है कि पहले रोहतांग दर्रा में कई बार अक्तूबर माह में ही बर्फ के फांहे गिरने से लोग मुश्किल में पड़ जाते थे। लेकिन अब अटल टनल से सफर 46 किमी कम होने के साथ रोहतांग की समस्या खत्म हो गई है। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि दशहरा उत्सव में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार बसें चलाई जाएंगी। बस में सफर करने वाले हर एक यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें