फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खड़ी चढ़ाई पर खराब हो गई बस, बच गए यात्री

विज्ञापन
कुल्लू- टंडारी रूट पर खलाड़ा नाला के समीप आधे रास्ते में खराब हुई एचआरटीसी की बस सेवा।
विज्ञापन
कुल्लू। टंडारी वाया डुगीलग रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस खलाड़ानाला के समीप चढ़ाई पर हांफ गई। गनीमत रही कि हादसा पेश नहीं आया। चढ़ाई के साथ पीछे गहरी खाई थी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को मोड़ पर ही रोक दिया। बस खराब होने के बाद यात्रियों को कुल्लू-खणीपांद वाया डुगीलग रूट की बस में भेजा गया। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से कुल्लू-टंडारी वाया डुगीलग रूट पर निकली बस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। बताया जा रहा है कि बस इलेक्टि्रक करंट नहीं पकड़ पाई। इस कारण बस खड़ी चढ़ाई और मोड़ पर बंद हो गई। बस के खराब होने के कारण कुल्लू से घर जा रहे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा।
यात्रियों पीयूष, मोहित, आशीष और रोहित ने बताया कि दो माह में चार से पांच बार बस खराब हुई है। इस कारण ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी बस खलाड़ानाला के समीप हांफ गई। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से ग्रामीण रूट पर नई बस का संचालन करने की मांग की ताकि ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े। इस संबंध में निगम के अड्डा प्रभारी कुल्लू मनोज कुमार ने कहा कि कुल्लू-टंडारी वाया डुगीलग रूट पर गई बस खराब होने की सूचना मिली। इस रूट की सवारियों को कुल्लू-खणीपांद वाया डुगीलग रूट की बस में भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें