फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ सामरिक मार्ग खोलने के लिए समयसीमा तय करे : डीसी

Mon, 24 Mar 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए दारचा तक खोली सड़क
विज्ञापन

केलांग में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय में सर्दी के मौसम के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की। उपायुक्त राहुल कुमार ने बैठक में जिले में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
वर्तमान स्थिति पर भी विभागों से रिपोर्ट ली। कहा कि पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए दारचा तक सड़क को सामान्य तौर पर खोल दिया है। निर्देश दिए कि जिले में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सीमा सड़क संगठन और पुलिस विभाग वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थलों और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर समन्वय स्थापित कर समय रहते प्रभावी कार्ययोजना बनाएं।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी जाए। सभी विभाग वर्ष भर के निर्धारित क्रियाकलापों की भी वार्षिक रिपोर्ट 15 अप्रैल तक डीडीएमए को प्रेषित करें। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले सामरिक महत्व के बारालाचा, शिंकुला दर्रा, ग्रांफू-काजा-सुमदो मार्ग के साथ मुख्य सड़क को खोलने की समयसीमा तय की जाए।
विज्ञापन

चंद्रभागा नदी और सहायक नालों के मुहानों पर बाढ़ से एकत्रित भारी मलबे के उचित निस्तारण के लिए ड्रेजिंग साइट्स को चिह्नित करने के लिए उपायुक्त ने वन, खनन व राजस्व विभाग के अधिकारियों को तीनों उपमंडल में समितियां गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें