फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंद्रा नदी पर 9.70 करोड़ से बनेगा पुल

विज्ञापन
लाहौल में चंद्रा नदी पर बनने वाले ब्रिज का भूमि पूजन करती विधायक अनुराधा ।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। ग्राम पंचायत सिस्सू में चंद्रा नदी पर बनने वाले नए पुल से किसानों और पर्यटन कारोबारियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही नदी के वाम तट पर पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। ट्रैकिंग, स्कीइंग और रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह बात विधायक अनुराधा राणा ने शुक्रवार को सिस्सू नर्सरी में पुल निर्माण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर कही।
विज्ञापन

प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट तकनीक से बनने वाले इस पुल की लंबाई 110 मीटर होगी। इसके निर्माण पर 9 करोड़ 70 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी गुलेरिया ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में सिस्सू नर्सरी पुल बह गया था, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस पुल को विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड योजना में शामिल करवाकर मुख्यमंत्री के सहयोग से मंजूरी दिलाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्षेत्र के अनेक किसानों की कृषि भूमि नदी के दूसरी ओर स्थित है। पुल बनने से किसानों की अपने खेतों तक पहुंच आसान होगी तथा कृषि उत्पादों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें