फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बनीं सुषमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय अरछंडी में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त एडीपीईओ मनोहर लाल ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में 43 अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें सुषमा ठाकुर को एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) का अध्यक्ष चुना गया। लक्ष्मी देवी, तनुजा, टिक्मू देवी, पूनम, दुर्गा देवी, देश राज, संजय कुमार और लाल चंद को सदस्य चुना गया। शिक्षाविद कोटे से सेवानिवृत्त एडीपीईओ मनोहर लाल ठाकुर, अनिल कुमार तथा सामाजिक सुधारक कमेटी से चेत राम को मनोनीत किया गया। इस दौरान विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नामांकन बढ़ाने तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें