फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतनाथ पुल की मरम्मत के लिए दावे पर दावे

विज्ञापन
कुल्लू का बंद पड़े भूतनाथ पुल। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। दस करोड़ की लागत से ब्यास नदी पर बना भूतनाथ पुल पौने दो साल से मरम्मत के लिए लटका हुआ है। हालांकि पुल की मरम्मत के लिए लोनिवि कुल्लू ने 2.68 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए हैं। लेकिन कोरोना ने पुल के काम को रोक दिया है।
विज्ञापन

अब लोनिवि ने अगस्त माह से पुल का काम शुरू करने का दावा किया है। पुल के लिए दिल्ली और नेरचौक मंडी में प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के साथ लगती ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के बीचोंबीच दरारें आने से यह पौने दो सालों से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद है। पहले लोनिवि ने मई-जूून माह तक पुल को ट्रैफिक के लिए खोलने का दावा किया था और पुल की मरम्मत के लिए सरकार ने 2.68 करोड़ का बजट जारी किया। बाद में लोनिवि ने मुंबई की एक कंपनी को इसका टेंडर जारी किया। इसके बावजूद पुल का काम जुलाई महीने तक आरंभ नहीं हो सका है। पुल बंद होने से यातायात का दबाव जिला मुख्यालय होकर बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि ब्यास नदी पर बने इस पुल का निर्माण करीब दस करोड़ की लागत से किया गया है और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। लेकिन नवंबर 2018 को डबललेन पुल से वाहनों की आवाजाही रोक दी। पुल की मरम्मत के लिए लंबा समय लगने पर जिला प्रशासन और लोनिवि ने पुल को जनवरी 2019 से पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रशासन और लोनिवि की ओर से अखाड़ा बाजार में एक वन-वे बैली ब्रिज को निर्माण किया गया है। लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली है। उधर, लोनिवि कुल्लू के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि अगस्त से पुल को काम आरंभ किया जाएगा। दिल्ली और नेरचौक में इसका प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। पुल की मरम्मत पर 2.68 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें