फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में डेढ़ किलो चरस सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में पुलिस लगातार चरस तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को फागू पुल के पास एक वाहन से डेढ़ किलो चरस की खेप बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बंजार पुलिस टीम ने सोमवार को फागू पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां पर एचपी 29 बी 5110 वाहन को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर इसमें सवार दोनों युवक घबरा गए। दोनों पर पुलिस को भी शक हुआ। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो इसमें एक किलो 515 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मंजीत सिंह (35)निवासी गांव जमठेला, डाकघर और तहसील लड़भड़ोल, निवासी मंडी और अश्वनी राणा (33) निवासी गांव पहेड़, डाकघर चौबिन, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की। कहा कि पुलिस ने बंजार के फागू पुल पर डेढ़ किलो चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है। यह चरस कहां से आई और कहां लेकर जा रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें