फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए जागरूक करेगी ब्राह्मण सभा : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मतदान से कोई न छूटे, ये रस्म न टूटे, इस पहल के साथ हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा सूबे में कार्य करेगी। मतदाताओं को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए ब्राह्मण सभा सूबे में कार्य करेगी।
विज्ञापन

बाकायदा इसके लिए सभा के सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। वे अपने जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करें। यह बात हिमाचल ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कुल्लू में कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा कर्मकांड और सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही है।
निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान होना आवश्यक है। ब्राह्मण सभा प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ उन्हें मताधिकार से होने वाले राष्ट्रहित के फायदों से भी अवगत करवाएगी। इससे पूर्व ब्राह्मण सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश से शिष्टाचार भेंट की और उपायुक्त को सभा के कार्यों और गतिविधियों से अवगत करवाया। इस दौरान मुख्य सलाहकार पंडित देवराज शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव लीला गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें