फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: मनाली में बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने मनाया बॉर्डर-2 की सफलता का जश्न, फिल्म के डायलॉग भी बोले

Thu, 29 Jan 2026 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।

सार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में सनी देओल ने फिल्म बॉर्डर-2 की सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने फिल्म का चर्चित डायलॉग भी दोहराया...आवाज़ कहां तक गई, और फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा आपके दिलों तक पहुंची है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सनी देओल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने अपनी फिल्म बॉर्डर-2 की सफलता का जश्न मनाली में मनाया। उनका जश्न मनाने का अंदाज इस बार कुछ अलग और खास नजर आया। बर्फ से लकदक सेब के बगीचे में चारपाई पर बैठकर सनी देओल गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखे। मुस्कुराते हुए उन्होंने दर्शकों का आभार जताया और कहा कि लोगों को बॉर्डर-2 फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें- 'आवाज कहां तक गई...', सनी देओल ने वीडियो शेयर कर किया फैंस का शुक्रिया; सेलेब्स ने किए दिलचस्प कमेंट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने फिल्म का चर्चित डायलॉग भी दोहराया...आवाज़ कहां तक गई, और फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा आपके दिलों तक पहुंची है। सनी देयोल बुधवार को चंडीगढ से सड़क रास्ते से मनाली पहुंचे। आने वाले कुछ दिनों तक वे मनाली में ही सुकून के लम्हें गुजारेंगे। गौरतलब है कि सनी देओल पिछले करीब दो दशकों से मनाली के सरसेई गांव में लीज पर लिए गए एक कॉटेज में रह रहे हैं। वह साल में अधिकतर समय यहीं बिताते हैं।

मनाली से उनका भावनात्मक लगाव भी रहा है। उनके पिता धर्मेंद्र अपने जीवन के अंतिम समय से करीब दो वर्ष पहले सनी देओल के साथ मनाली में लगभग छह महीने तक रहे थे। किसी फिल्म की शूटिंग या मुहूर्त के दौरान ही सनी देओल मनाली से मुंबई या अन्य लोकेशन के लिए रवाना होते हैं। बॉर्डर-2 के मुहूर्त के दिन भी वे मनाली से सीधे राजस्थान के लिए रवाना हुए थे, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। कुल्लू पुलिस प्रशासन के अनुसार उनकी सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें