फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खुडीजल और टकरासी नाग का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में बैसाख संक्रांति की धूम है और गांव-गांव में बैसाख मेले भी शुरू हो गए हैं। रघुपुर घाटी के तमाम देवालयों में लोगों ने अपने ईष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया है। इससे पूरी घाटी ढोल-नगाड़ों और शहनाई की स्वरलहरियों से देवमय हो गई है। घाटी के अधिष्ठाता देवता खुडीजल के देवालय में साजे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कुल्लू के साथ मंडी के लोग भी देवता के देवालय पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इसके अलावा टकरासी की पहाड़ी में विराजमान देवता टकरासी नाग से भी बड़ी संख्या में लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

देवता नारायण, रावल ऋषि, माता बूढ़ी नागिन बालू और शांघडी नाग के रथ स्वरूप देवालय से बाहर कर हरियानों को दर्शन किए। कारदार शेर सिंह, लाल चंद, अमर चंद और हरियान अशोक कुमार व जोत राम ने कहा कि हर साल लोग बैसाख संक्रांति को देवता के दर्शन के लिए देवालय पहुंचते हैं। इस दौरान लोग सेब, लहसुन, मटर, जौ, गेहूं सहित अन्य फसलों की अच्छी पैदावार की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें