फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप में भाजपा बनाएगी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) कुल्लू में भाजपा की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा किया है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला परिषद सदस्यों के शपथ समारोह के बाद शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि 14 सदस्यों वाली जिला परिषद में भाजपा समर्थित नौ पार्षद जीतकर आए हैं।
विज्ञापन

अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर पार्टी जल्द ही निर्णय लेगी। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस तरह का चलन चला रहे हैं कि पंचायत प्रधान, बीडीसी हो या जिला परिषद सबको फोनकर उन्हें अपने पास बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को आड़े हाथों लिया। कहा कि पहले पंचायतीराज चुनाव करवाने में देरी की और अब जब चुनाव हो चुके हैं तो जिला परिषद और नगर निकाय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव टालने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें