फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया मनाली थाने का घेराव

Tue, 17 May 2016 10:35 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
मनाली में विधायक पर हुए केस को लेकर थाने पहुंचे विधायक गोविंद ठाकुर व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली के माल से सटे फुटपाथ से चारपाई लगाकर सामान बेचने वाली महिलाओं को हटाकर बाहरी शख्स को यह जगह नीलाम करने वाले मामले ने तूल पकड़ लिया है। मसले को लेकर दूसरे दिन भी पर्यटन नगरी मनाली में दिनभर हंगामा जारी रहा। मसले पर विधायक के दखल से पुलिस पहले ही खफा थी। वहीं दिल्ली निवासी व्यवसायी की विधायक पर तथाकथित तोड़फोड़ और धमकी की शिकायत पर पुलिस ने विधायक गोविंद ठाकुर समेत अन्य दर्जनभर लोगों पर केस दर्ज करने पर मनाली भाजपा भड़क गई। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मसले को लेकर रामबाग से मनाली थाना तक एक रोष रैली निकाली गई।
विज्ञापन


थाना पहुंच कर भाजपा प्रदर्शनकारियों ने इसका घेराव किया। थाना में पुलिस की मौजूदगी में ही पुलिस मुर्दाबाद और गो बैक एसएचओ के नारे भी लगाए गए। फिर एसडीएम मनाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि मनाली के माल के पास गरीब-दलित महिलाओं के काम को खत्म कर धनासेठों को उक्त जगह दी जा रही है। विधायक पुलिस और प्रभावित महिलाओं में बीच-बचाव करने आए थे, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया और दुर्व्यवहार भी किया। ज्ञापन में राज्यपाल से मनाली के पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की जांच करने तथा केस वापस लेने का आग्रह किया गया। वहीं डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि इस केस में कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें