फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसपी से मिले भाजपाई, कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर की अगुवाई में जिला भाजपा पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन से मिली। उन्होंने एसपी से गड़सा में गोवंश की हत्या को लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी जिले कुल्लू में मवेशियों की तस्करी के मामले सामने आए। जिस तरह से गड़सा घाटी के माहून गांव में मामला सामने आया है, उससे अब क्षेत्र के लोगों में विशेष समुदाय के प्रति रोष है।
विज्ञापन

सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखें। सरकार और कुल्लू पुलिस को चाहिए कि इस घटना में दोषी पाए जाने वाले सभी मजदूरों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
कहा कि तीन अगस्त को सरवरी के नेहरू पार्क से लेकर ढालपुर तक विभिन्न संगठन शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि इस तरह की हरकत को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सके। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी ज्ञापन भेजा और इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें