फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, संगठन के लिए करता हूं काम: धूमल

Sat, 15 Sep 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाढ़ाबाई (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वह एक विशेष व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि भाजपा संगठन के लिए काम करते हैं। लोकसभा चुनाव में भी संगठन के लिए काम किया जाएगा। वह शाढ़ाबाई स्थित विद्युत बोर्ड के रेस्ट हाउस में शुक्रवार सुबह पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।       

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि नई सरकार को स्थापित होने में कुछ समय लगता है। अभी तो प्रदेश में भाजपा सरकार को बने हुए आठ माह ही हुए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा पूरी तरह से तैयार है। भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का साथ दिया जाएगा।

दावा किया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की फिर से चारों सीटें जीतेगी। कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच साल झूठे केस बनाने में ही गुजरे हैं। राजनीति से प्रेरित होकर कांग्रेस ने मुझ पर झूठे मामले चलाए।
विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में ही जब उन केसों की जांच हुई तो वह सारे आरोप निराधार भी साबित हुए। कहा कि प्रदेश के फोरलेन प्रभावितों को उनके हक मिलने चाहिए। प्रदेश सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम भी उठा रही है।        

नमिता को बंधाया ढांढस       
भुंतर एयरपोर्ट पर धूमल अटल की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और उनके परिजनों से मिले। उन्होंने नमिता को ढांढस बंधाया। धूमल ने कहा कि कुल्लू-मनाली से तो उनका बेहद लगाव रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें