फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पश्चिम बंगाल में जीत पर मनाली में भाजपा का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर मनाली में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालरोड में पटाखे फोड़कर और और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जश्न में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देशभर में भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास को दर्शाती है। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रूप नेगी, मनोज लारजे समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें