लाहौल के ग्रांफू में हो रही बर्फबारीका नजारा।-वीडीओग्रैब
- फोटो : भाजपा की जीत पर जश्न मनाते शहर विधायक, महापौर और संगठन के पदाधिकारी। स्रोतः भाजपा
मनाली। समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा जाने के लिए उत्सुक पर्यटक अब मढ़ी तक जा सकेंगे। रोहतांग मार्ग पर मढ़ी में पर्यटक बर्फ के बीच अठखेलियां कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मढ़ी जाने के लिए पर्यटकों को एनजीटी के नियमानुसार ऑनलाइन परमिट हासिल करना होगा। परमिट लेकर ही पर्यटक मढ़ी तक जा सकेंगे। रोहतांग दर्रा का दीदार करने के लिए अभी पर्यटकों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
दो मई को एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा, बीआरओ के प्रोजेक्ट दीपक के मेजर एमएस परमार ने मनाली के डीएसपी केडी शर्मा के साथ मढ़ी तक सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क को पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित पाया गया। एसडीएम कार्यालय की ओर से उपायुक्त कुल्लू को प्रस्ताव भेजकर मढ़ी पर्यटन स्थल को पर्यटकों के लिए बहाल करने की सिफारिश की गई थी।
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र ने सोमवार को बतौर जिला दंडाधिकारी पर्यटन स्थल मढ़ी तक पर्यटकों की आवाजाही बहाल करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार गुलाबा में लगी पुलिस की अस्थायी पोस्ट को मढ़ी स्थानांतरित किया जाए। एनजीटी के आदेशों के अनुसार परमिट हासिल करना होगा। पर्यटन विभाग का ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है। एनजीटी के आदेश के अनुसार एक दिन में 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन ही परमिट लेकर गुलाबा से आगे जा सकते है। एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मनाली से मढ़ी तक सड़क का निरीक्षण किया गया था। यह बेहतर पाई गई, इसके बाद इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया है।