डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी
तंग सड़क पर 20 पंचायतों के लोग झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क 78.15 करोड़ रुपये से डबललेन होगी। इसके लोक निर्माण विभाग ने 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी है।
स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। मणिकर्ण घाटी की 20 पंचायतों के लोगों को डीपीआर को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
गौर रहे कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क घाटी का मुख्य मार्ग है। मणिकर्ण घाटी के पर्यटन स्थल कसोल, मणिकर्ण सहित अन्य जगहों के लिए इस सड़क से देश-विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं। तंग सड़क पर अकसर स्थानीय लोगों के साथ मणिकर्ण घाटी के लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्यटन सीजन के दौरान तो तंग सड़क में जाम की स्थिति इस कद्र होती है कि घंटों वाहनों के पहिये जाम होते हैं। मणिकर्ण घाटी के लोगाें की ओर से भी भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने की मांग की जा रही है। बरशैणी वार्ड की जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया का कहना है कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने की मांग को कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाया है। हालांकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सरकार कब तक भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने के लिए बजट जारी करती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने के लिए 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।