फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली नप की अपील, खुले में ने फेंकें कचरा

Thu, 25 Sep 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

मनाली नगर परिषद ने नागरिकों से शहर की स्वच्छता में सहयोग की अपील की है। अध्यक्ष मनोज लारजे ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में कचरा न फेंकने का आग्रह किया। अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी से सफाई को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली। नगर परिषद मनाली ने शहरवासियों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की है। अध्यक्ष मनोज लारजे ने अपील की है कि अपने घरों से निकलने वाले कचरे को खुले में न फेंकें।
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे देश में स्वच्छ उत्सव मनाया जा रहा है। नगर परिषद मनाली भी विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है। वार्ड-एक से वार्ड-सात तक सफाई का कार्य जन भागीदारी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खुले में कचरा न फेंकें। गाड़ी आने पर उसमें कचरा डालें। जहां रूटीन में कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं, वहां ढेर लगाने से बचें। उन्होंने कहा कि सफाई केवल नगर परिषद का काम नहीं है। यह हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें