फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंदरोल मंडी में खुमानी के मिल रहे बेहतर दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवान खुश, इस बार रंग और आकार बना है बेहतर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की मंडियों में प्लम और खुमानी की खेप पहुंच रही है। बंदरोल सब्जी मंडी में बागवानों को खुमानी के 70 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल रहे हैं। बीते शुक्रवार को सब्जी मंडी में ए ग्रेड खुमानी 70 रुपये प्रति किलो तक बिकी। खुमानी में रंग और साइज अच्छा है। व्यापारी ए ग्रेड खुमानी को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
फसल के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। बागवान रेशम राम ठाकुर, हरी राम, खौउर चंद और राम सिंह ने कहा कि बगीचों में सबसे पहले तैयार होने वाले फल से बागवानों को अच्छी कमाई हो रही है। उन्होंने कहा कि बंदरोल, भुंतर सहित अन्य मंडियों में बागवान खुमानी बेचने के लिए ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सब्जी मंडी बंदरोल की शॉप नंबर 20 के आढ़ती देवेंद्र भंडारी ने कहा कि खुमानी के इस साल बागबानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों में हो रही प्रतिस्पर्धा का फायदा बागवानों को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें