फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार को मिली 2.80 करोड़ की बहुमंजिला पार्किंग, सैंज को 1.35 करोड़ की प्रयोगशाला

Thu, 29 May 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत-डीपीआरओ
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंजार दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने इस दौरान 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। जिसमें मुख्य रूप से बंजार को 2.80 करोड़ की बहुमंजिला पार्किंग मिली और सैंज को 1.38 करोड़ की प्रयोगशाला मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सात विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिसमें बंजार बाईपास सड़क पर बना 7.32 करोड़ का पुल, एनएच-305 में 1.38 करोड़ का मंगलौर पुल, टिंडा शरण बिजोही, गलून लौल, तिलरू तथा चनौन के लिए 2.80 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत दियार में डोडनी-आगे, भटग्रां के लिए 2.17 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, लारजी के लिए 2.06 करोड़ रुपये की हर घर नल से जल योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने 4.73 करोड़ रुपये की लागत की जोहल जेष्टा अश्नी पुईं सड़क, 4.65 करोड़ रुपये की जवाल टिंडा वाया सेरी बेला बेओगी सड़क, 7.11 करोड़ से तीर्थन नदी और 5.82 करोड़ रुपये की लागत से सैंज खड्ड पर सिंगल स्पैन स्टील ट्रस पुलों की आधारशिला रखी।

बाढ़ नियंत्रण कार्य की आधारशिला रखी
मुख्यमंत्री ने बंजार की तीर्थन और सैंज की पिन पार्वती नदी के तटों पर बाढ़ सुरक्षा कार्याें की आधारशिला रखी। जिसमें सैंज बाजार और सैंज खड्ड के दाईं ओर 3.72 करोड़ रुपये से बारिश से हुए नुकसान के जीर्णोद्धार कार्यों के अलावा यहां खड्ड के बाईं और 1.83 करोड़ रुपये, शाड़ाबाई से बजौरा 8.02 करोड़, केवीके बजौरा में 3.40 करोड़, बंजार में दवाला शैरी और रतवाह में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही 6.35 करोड़ रुपये की लागत से हिडब, घियागी, जिभी, दवाला और दमोठी में जिभी खड्ड पर और बठाड़, फरयाड़ी, गुशैणी, शैरोपा देवरी और कंडी धार, कालू रोपा, खुंदन से मंगलौर तक भी बाढ़ सुरक्षा कार्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें