लाहौल के दालंग के समीप खाद ले जा रहा ट्रक हुआ दुघर्टनाग्रस्त।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के कारघा में खाद से भरा एक ट्रक पलट गया जिससे खाद सड़क पर बिखर गई। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब एक ट्रक खाद की सप्लाई लेकर कारघा में लाहौल पोटैटो सोसायटी (एलपीएस) के गोदाम तक जा रहा था। कारघा पहुंचकर जब चालक ट्रक को मुख्य सड़क से गोदाम की तरफ मोड़ रहा था तो इस दौरान यह हादसा हो गया। जिससे ट्रक में भरी खाद के साथ-साथ ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है जबकि ट्रक चालक सुरक्षित है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।