फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार, चंडीगढ़-एचपी पुलिस टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
ढालपुर में कुल्लू कार्निवाल के तहत आयोजित खेलों में बास्केटबाल स्पर्धा का शुभारंभ करते हरीश नड् - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में मनाए जा रहे कुल्लू कार्निवाल में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता भी शुरू हो गई है। ढालपुर में रविवार को बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हई। इसमें चंडीगढ़ सहित कटराईं, कुल्लू-बी तथा एचपी पुलिस ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र एडवोकेट हरीश नड्डा ने बास्केटबाल स्पर्धा की शुरूआत की। स्पर्धा में जिले की 11 टीमें भाग ले रही हैं। नड्डा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम महत्व है। शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए बास्केटबाल खेल सबसे बेहतर है। स्पर्धा के दौरान रविवार को कुल छह मुकाबले गए गए। मनाली और बंजार के बीच खेले गए मैच में बंजार की टीम जीती। चंडीगढ़ और सरकाघाट टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें चंडीगढ़ टीम विजेता बनी। रथ मैदान में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले से आई 19 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान नरोत्तम सिंह ठाकुर, भाजपा कुल्लू सांस्कृतिक संयोजक जगदीश शर्मा, कुल्लू बास्केटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी बानी ठाकुर व किरण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें