फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल-नग्गर सड़क में ब्यास नदी पर बनेगा बैली ब्रिज

Thu, 04 Dec 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग बनाएगा पुल, एनएचएआई देगा बजट
विज्ञापन

राइट बैंक से वामतट की ओर आवाजाही की राह होगी सुगम
संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 (राइट बैंक) और कुल्लू-मनाली वाया नग्गर (वामतट) सड़क के बीच वाहनों की आवाजाही निर्बाध जारी रहे, इसके लिए पतलीकूहल के साथ जटेहड़ बिहाल में ब्यास नदी पर बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
बेली ब्रिज के कार्य और अनुमानित लागत का लोक निर्माण विभाग ने आकलन कर एनएचएआई को फाइल भेजी थी। वहीं, एनएचएआई ने भी इसे मंजूरी दे दी है। ऐसे में ब्यास नदी पर बेली ब्रिज का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा लेकिन इसके लिए बजट का प्रावधान एनएचएआई की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ब्यास ब्यास नदी के जटेहड़-बिहाल में बने नग्गर पुल के साथ पतलीकूहल-नग्गर सड़क बार-बार बाढ़ में बह जाती है। इस कारण पतलीकूहल-नग्गर के बीच संपर्क कट जाता है और राईट तथा वामतट के हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साल 2023 और 2025 में भी बरसात के दिनों में बाढ़ के कारण सड़क बह गई थी और कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस समस्या को स्थायी हल देने के लिए बेली ब्रिज का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने बेली ब्रिज की अनुमानित लागत 2.50 करोड़ रुपये बताई है। इसे एनएचएआई ही वहन करेगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने कहा कि ब्यास नदी जटेहड़-बिहाल के पास काफी चौड़ी है। नग्गर पुल फिलहाल नदी के आधे हिस्से तक ही बना है। पुल के आगे सड़क बाढ़ के समय बह जाती है। इस समस्या का अब स्थायी समाधान खोजा गया है। विभाग पुल के साथ बेली ब्रिज बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें