फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में 10 से अधिक दुकानदारों के चालान

Thu, 04 Dec 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर नगर परिषद की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। नगर परिषद मनाली की टीम ने कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से संबंधित 10 से अधिक उल्लंघन पाए गए। सभी उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध चालान काटते हुए कुल 8,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया। दुकानदारों को सख्ती से हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री का न तो उपयोग करें और न ही उसका भंडारण करें। उन्हें सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पर्यावरण पर दुष्प्रभावों तथा इसके उपयोग पर लागू कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें