फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएचपीसी चरण-3 में बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी चरण-3 पावर स्टेशन बिहाली में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पावर स्टेशन प्रमुख शुभीर कुमार ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक) रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकल और युगल वर्ग के मुकाबले करवाए गए। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतिभागियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें