फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवीथाच में पोषण पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। महिला एवं बाल विकास विभाग बंजार के सौजन्य से शुक्रवार को देवीथाच में पोषाहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना रहा। साथ ही किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली माताओं की पोषण स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना रहा। पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह नायक ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के संपूर्ण मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया जा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य फोकस बच्चों की पोषण स्थिति को सुधारना रहा। इसमें महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान से लेकर बच्चों की 0-6 वर्ष की आयु तक की देखभाल को शामिल किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और 67 ग्रामीणों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें