हरिपुर (कुल्लू)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उनकी पत्नी रजनी ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
समारोह में सर्वप्रथम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने मुख्यातिथि को वार्षिक रिपोर्ट के बारे में अवगत करवाया। शिक्षा मंत्री ने कॉलेज में एमकॉम व शारीरिक शिक्षक की एक सीट खुलवाने की घोषणा की, जबकि ऑडिटोरियम के निर्माण की घोषणा भी की है। इसके बाद मंत्री ने बाल होस्टल व स्टाफ भवन का लोकार्पण किया है। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कॉलेज के होनहारों को सम्मानित किया। मंत्री ने घनश्याम, सुमंत महंत, निखिल, कल्पना ठाकुर, कनिका शर्मा, प्रियंका कटोच, आसमी, लता, राहुल सोनी व राहुल समेत शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले करीब 300 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान नई शिक्षा नीति के बारे में कॉलेज के विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में नया बदलाव लाएगी।