फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुली अटल टनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल हो गई। सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति है। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से मनाली से लाहौल के सिस्सू तक मेला लग गया है।
विज्ञापन

मनाली में वीकेंड के लिए पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शुक्रवार दोपहर को सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ट में पर्यटकों ने सैर सपाटे का लुत्फ लिया। शाम होते ही मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो गया। दो दिन धुंधी में सड़क की मरम्मत के कारण पर्यटक सोलंगनाला से आगे नहीं जा सके। शुक्रवार को कार्य पूरा होने के बाद पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल की ओर भेजा गया।
अटल टनल के साउथ पोर्टल, नॉर्थ पोर्टल, धुंधी में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फ का लुत्फ लेने के लिए मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। तीन दिन की छुट्टियां होने से इस वीकेंड पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को मनाली में बाहरी राज्यों के लगभग 900 वाहन पहुंचे। इसके अलावा 80 वोल्वो बसें भी मनाली पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी गगन अवस्थी, रोहित ठाकुर ने बताया कि होली पर तीन दिन की छुट्टियां हैं। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुल गई है। दो दिन सोलंगनाला से आगे यातायात बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें