फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अरविंद ने शिमले नी बसना और बचना ए हसीनों से जमाया रंग

Sat, 04 Oct 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद ने शिमले नी बसना और
विज्ञापन

बचना ए हसीनों से जमाया रंग
दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अरविंद राजपूत ने जमाया रंग
लमन बैंड, दिलजीत और नितेश राजपूत के गीतों पर भी खूृब झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार अरविंद राजपूत ने खूब रंग जमाया। लमन बैंड, दिलजीत और नितेश राजपूत के गीतों पर भी दर्शकों ने ठुमके लगाए। स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
स्टार कलाकार अरविंद राजपूत ने ओ मेरे हमसफर प्यार की राहा चले हम, कोई मिल गया, मेरा दिल गया, बचना ए हसीनों लो मैं आ गया, याद आ रहा है तेरा प्यार फिल्मी गीत के अलावा शिमले नी बसना, कसौली नी बसना पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। दलजीत ने एक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत है, तेरे बिना ना गुजरा ऐ फिल्मी गीत के साथ सुपने दे डेउ दालीए, ओ निलमा पहाड़ी गीत पेश किए। नितीश राजपूत ने लाईयां मोहब्बतां दूर दराजे, कपड़े धोआं कने रोयां कुंजुआ पहाड़ी गीत के साथ पंजाबी तेरे बिना नहीं जीना मर जाना सहित फिल्मी गीत पेश कर समां बांध दिया। पहाड़ी गानों पर पंडाल में बैठे दर्शक भी झूम उठे। लमन बैंड के कलाकारों ने राजे री ए बेहड़िये सौखनी मेरिए, भला मलाई आ हो, शिव कैलाशों के बासी आदि गीत पेश किए।
विज्ञापन

तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज होमगार्ड के बैंड से हुआ। बैंड की मधुर ध्वनियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और मेले में घूम रहे दर्शक कलाकेंद्र की ओर जाने शुरू हुए। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने बारी-बारी अपनी प्रस्तुतियां देनी शुरू कीं। इस फेहरिस्त में तुले राम, लच्छी राम, मनीष, डीके म्युजिकल ग्रुप, टिंकू बैंड, पाक्षिता, तुले राम, सेस राम, अरुण भारद्वाज, प्रकाश चौहान, शैलेश, हिमांशु शर्मा, अनिल शायर, अर्पिता ठाकुर, पारू भारती, नरेश कुमार, नितिन तोमर, नरेश आदि कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया। इसके अलावा रामेश्वर शर्मा, श्वेता राणा, नरेश भारद्वाज, मनीष चोपड़ा, शालू धीमान ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

साथ ही हर्षिता भारद्वाज ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे काफी सराहा गया। इसके अलावा आदविक ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। सिरमौर के कलाकारों ने भी परंपरागत संस्कृति की झलक पेश की। शिवा युवक मंडल सांस्कृतिक दल ने भी कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह मियां थे। उन्हें एडीएम और एसी टू डीसी जयवंती ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें