फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सात जिलों के कलाकारों ने दी सुर-ताल की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के मंच पर धमाल मचाने के लिए कलाकारों की सूची लंबी है, लेकिन मंच उसी कलाकार को मिलेगा जो ऑडिशन में निर्णायक मंडल के निर्णायकों को प्रभावित कर पाएगा। इसके लिए दशहरा कमेटी और जिला भाषा विभाग विभाग की ओर से संयुक्त रूप से कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे हैं। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में वीरवार को सात जिलों के 97 कलाकार ऑडिशन देने पहुंचे। इनमें जिला कुल्लू समेत हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति के कलाकार शामिल रहे।
विज्ञापन

दशहरा के सांस्कृतिक मंच में स्थान सुनिश्चित करने के लिए गायन में 80 और नृत्य में 15 प्रतिभागियों ने सुर और ताल की परीक्षा दी। कलाकारों ने अपनी आवाज के जादू और प्रतिभा से निर्णायक मंडल में शामिल निर्णायकों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव में लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र और रथ मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों को सुर-ताल की परीक्षा पार कर आना होगा। कहा कि वीरवार को सात जिलों के 97 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें