फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तोदघाटी के गेमुर में तीरंदाजी स्पर्धा कल

Sat, 23 Mar 2024 05:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति की तोदघाटी के गेमुर में पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। युवा मंडल गेमुर की ओर से नौवीं प्रतियोगिता दो वर्गों में करवाई जाएगी। इसमें एकल और टीम वर्ग में प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को लाहौल की पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेना होगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को अपने ही धनुष बाण लेकर आना होगा। युवा मंडल गेमुर के प्रधान नमज्ञल दोरजे ने कहा कि तोदघाटी के गेमुर में पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई जाती है। यह प्रतियोगिता 25 मार्च को होगी। इसका मुख्य उद्देश्य लाहौल की संस्कृति का संरक्षण कर इसे बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि विजेताओं को स्मृतिचिह्न और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें