फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से बगीचों में पेड़ों से गिरे सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। जिले में बागवानों पर इस बार मौसम की मार कम होती नहीं दिख रही है। अंधड़ ने सैंज घाटी के बागवानों को झटका दिया है। अंधड़ से बागवानों के सेब जमीन पर गिर गए हैं।
सेब सीजन से पहले ही बागवानों को मौसम के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी तूफान से बागवानों को नुकसान हुआ है। यह क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सैंज घाटी में शुक्रवार देर शाम आए अंधड़ से अधिकतर क्षेत्रों में सेब की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है। घाटी के बागवानों का कहना है कि अंधड़ से सेब के पेड़ का एक हिस्सा लगभग खाली हो गया है। अंधड़ का क्रम रुकने के बाद जब बागवान बगीचों में पहुंचे तो नुकसान देखकर हैरान रह गए। सेब पेड़ों से नीचे गिर गए हैं। अंधड़ ने बागवानों को संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान आलम, पाल ठाकुर, गिरधारी लाल, परस राम, निमत राम ने कहा कि पहले सूखे जैसे हालात से सेब की सेटिंग प्रभावित हुई और अब तूफान दिक्कतों को बढ़ा रहा है। रोजाना दोपहर और शाम के समय मौसम परिवर्तन से चल रहे अंधड़ के कारण सेब के फल पेड़ों से गिर रहे हैं। अगर यह क्रम जारी रहा तो बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बागवानी विभाग से अंधड़ से हुए नुकसान का आकलन कर बागवानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें