फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से सेब का बगीचा जला

विज्ञापन
पतलीकूहल से सटे बड़ागढ़ जंगल की आग के कारण राख हुआ बंदल का सेब बगीचा। साथ में उपस्थित प्रभावित। स? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
पतलीकूहल/कुल्लू। जिले की पतलीकूहल के साथ लगते बड़ागढ़ जंगल में ट्रांसमिशन लाइन में चिंगारी निकलने से जंगल में आग भड़क गई। इसकी चपेट में बंदल गांव का सेब बगीचा आ गया। इससे करीब 80 सेब पेड़ जल गए। 100 से अधिक पेड़ों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ।
विज्ञापन

जंगल में दो दिन से आग लगी है। इससे करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो गई। कई जीव-जंतुओं की भी मौत हुई है। ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभाल कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। ग्रामीण लोत राम, केहर सिंह, बालक राम, अमर चंद ने बताया कि यह आग कंचनजंगा पावर प्रोजेक्ट की ट्रांसमिशन लाइन में स्पार्क होने की वजह से लगी है। रविवार शाम पांच बजे ट्रांसमिशन लाइन में धमाके के साथ चिंगारियां निकलने से घास ने आग पकड़ ली।
देखते ही देखते आग जंगल में फैल गई। सोमवार को आग ने बंदल गांव में सेब के बगीचे को चपेट में लग लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि 24 मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट की ट्रांसमिशन लाइन को जंगल के बीच से फोजल सब स्टेशन तक टावर के स्थान पर पोल पर ले जाया गया है। कई स्थानों पर तारों की ऊंचाई जमीन से काफी कम है। इससे हमेशा स्पार्क होने से जंगल में आग की आशंका रहती है।
विज्ञापन

सेब बगीचों का किया निरीक्षण : प्रधान
हलाण-दो पंचायत की प्रधान सीमा देवी ने बताया कि उन्होंने क्षतिग्रस्त सेब बगीचे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया इस विषय पर पंचायत संबंधित प्रोजेक्ट से बात करेगी। कंचनजंगा पावर कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन से जंगल में किसी तरह की आग नहीं लगी है। कुल्लू का सारी बीट का जंगल भी मंगलवार सुबह से जला रहा है। इसे बुझाने में वन कर्मी डटे रहे। वन विभाग कुल्लू के अरण्यपाल अनिल जोशी ने बताया कि विभाग जंगलों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें