फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर मंडी में सेब-नाशपाती की कीमत ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कम पैदावार के बीच फलों की बढ़ी मांग ने इस बार बागवानों को बड़ी राहत दी है। भुंतर सब्जी मंडी में सेब और नाशपाती के दाम पिछले साल की तुलना में बेहतर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रॉयल और गाला सेब के साथ गोशा नाशपाती के भाव में अच्छा उछाल आया है। इससे कम उत्पादन के कारण नुकसान की चिंता में डूबे बागवानों को अब फसल से बेहतर आमदनी की उम्मीद जगी है।
भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती सोहन ठाकुर, ईशान चौधरी, रामपाल और गुलशन ने बताया कि इस वर्ष बगीचों से मंडी पहुंच रहे फलों के दाम पिछले साल की तुलना में काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल इन दिनों रॉयल सेब करीब 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जबकि इस बार इसका भाव बढ़कर करीब 95 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इसी तरह गाला सेब पिछले साल करीब 90 रुपये प्रति किलो था, जो इस वर्ष करीब 130 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
आढ़तियों के अनुसार नाशपाती के दाम में भी इस बार तेजी है। पिछले वर्ष गोशा नाशपाती करीब 70 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि इस वर्ष इसका भाव करीब 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। एक साल में इसके दाम में करीब 50 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।
बेहतर दाम मिलने से बागवानों को कम उत्पादन के बावजूद राहत मिल रही है। बागवान शंकर सिंह नेगी, हरि सिंह ठाकुर, सोनू और प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष सेब और नाशपती की पैदावार पिछले साल की तुलना में कम है। बाजार में फलों की उपलब्धता घटने के कारण मांग बनी हुई है, जिसका सीधा फायदा बागवानों को बेहतर दाम के रूप में मिल रहा है।
कम पैदावार, नुकसान की भरपाई की उम्मीद
बागवान धनी राम ठाकुर ने बताया कि बागवानी पर मौसम, उत्पादन और बाजार भाव का सीधा असर पड़ता है। इस वर्ष कम उत्पादन के चलते शुरुआत में नुकसान की चिंता थी लेकिन मंडियों में अच्छे दाम मिलने से अब स्थिति सुधरने की उम्मीद है। यदि भाव इसी तरह बने रहे तो कम पैदावार से हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें