फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली, पानी, सड़क पर अधिकारियों से मांगा जवाब

Mon, 18 Dec 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में जिला परिषद् की त्रैमासिक बैठक में भाग लेते जिप सदस्य और विभागों के अ​धिकारी व कर्मचा
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक सोमवार को जिला परिषद सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने बिजली, पानी, सड़क, परिवहन से जुड़े विषयों पर अधिकारियों से जवाब मांगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि जिला परिषद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो लोकतंत्र में जनता की समस्याओं को हल करने का माध्यम है। विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि जिप सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की जाए।
जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क के डबललेन करने को लेकर अधिकारी से जवाब मांगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने के लिए 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है, जिसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य विभा सिंह ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर से सैंज रोपा तथा शाईरोपा में विकासात्मक गतिविधियों, उर्दू के पुराने रिकॉर्ड की प्रक्रिया तथा शुल्क के बारे में सवाल किया। इस दौरान जिला परिषद के उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, सदस्य पूर्ण चंद्र ठाकुर, मान सिंह, जीवन ठाकुर, गुलाब सिंह, आशा ठाकुर, रुकमणि देवी, दीपिका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें