फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरोल मंडी के पास लगाया जाए एएनपीआर कैमरा : गणेश

विज्ञापन
बंदरोल में नेशनल हाईवे में एएनपीआर कैमरा लगाने की मांग को लेकर आरटीओे को मांग पत्र सौंपते हुए
विज्ञापन
कुल्लू। बंदरोल सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे तीन में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरा लगाया जाए। इससे तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाले हादसों में कमी आएगी। सोमवार को बंदरोल और जिंदौड़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गणेश ठाकुर ने बंदरोल सब्जी मंडी के पास एएनपीआर कैमरा लगवाने के लिए आरटीओ कुल्लू को एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य गणेश ठाकुर ने कहा कि बंदरोल में सब्जी मंडी के सामने हाईवे में लोगों की आवाजाही होती है। करीब आधा किलोमीटर के दायरे में नेशनल हाईवे सीधा होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी तेज होती है। सड़क दुर्घटनाओं में अब तक नौ लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अब सेब सीजन शुरू हो जाएगा, ऐसे में लोगों की आवाजाही यहां अधिक बढ़ेगी। इस दौरान कुल्लू विकास खंड पंचायत समिति उपाध्यक्ष यशपाल डढवाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें