मनाली (लाहौल-स्पीति)। होटल एसोसिएशन मनाली के चुनाव की प्रक्रिया फिर से तेज हो गई है। सोमवार को होटल एसोसिएशन के पांच पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 25 सितंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। नामांकन के पहले दिन अनूप ठाकुर ने प्रधान पद के लिए अपना नाम दाखिल किया है।
उपप्रधान के लिए धर्मपाल रूडिंगपा, महासचिव को अजय ठाकुर, संयुक्त सचिव को गौतम ठाकुर, प्रेस सचिव के लिए मनु शर्मा तथा कोषाध्यक्ष के लिए गौरव ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अंतिम दिन सोमवार को मुकेश ठाकुर ने अध्यक्ष, रोशन लाल ने उपाध्यक्ष, निहाल ठाकुर ने महासचिव, मान चंद ने सह सचिव, संगत राम ने कोषाध्यक्ष तथा चमन ठाकुर ने प्रेस सचिव के लिए नामांकन भरा है। नामांकन के बाद मंगलवार को नामों की छंटनी होगी और इसके बाद अगले दिन नाम वापस लिए जा सकेंगे। होटल एसोसिएशन के चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। 25 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले सभी पदों के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है।
........संवाद